लेह-लद्दाख में तैनात पौड़ी के जवान का हार्ट अटैक से हुआ निधन, आज श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर होगी अंत्येष्टि  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पौड़ी के जवान की हार्ट अटैक से निधन हो गया। सैनिक के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि आज शुक्रवार को अलकनंदा नदी तट पर आईटीआई श्रीनगर स्थित पैतृक घाट पर होगी।

बताते चलें कि विकास खंड खिर्सू के कुसली गांव निवासी संजय पुत्र राजेंद्र सिंह रावत बीते 13 साल से भारतीय सेना का अभिन्न अंग था। वह इन दिनों 14 गढ़वाल राइफल में सेवारत रहते हुए लेह-लद्दाख में तैनात थे। संजय के चाचा सोहन सिंह रावत ने बताया कि सेना से संदेश आया कि संजय को बीते तीन अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था। वीर सैनिक बेटे के आकस्मिक निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। संजय की एक पांच साल की बेटी और छह माह का बेटा है। पत्नी मोनिका रावत गृहणी है। पिता राजेंद्र सिंह सेना से लांस नायक के पद पर सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि छोटा भाई धीरेंद्र सिंह भारतीय सेना का हिस्सा है। चाचा श्रवण सिंह व मोहन सिंह प्राईवेट जॉब के साथ ही किसान भी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: funeral will be held today at the ancestral ghat in Srinagar Pauri gadwal news Pauri soldier posted in Leh-Ladakh died due to heart attack Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More