फर्जी कर्मचारी दिखाकर सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट कम्पनी द्वारा किया गया 2.87 करोड़ रुपये का पीएफ फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना में फर्जी कर्मचारी दिखाकर 2.87 करोड़ रुपये का पीएफ फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। ईपीएफओ की ओर से कंपनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि 933 लोगों को फर्जी कर्मचारी बताकर उनके पीएफ खाते में सरकार से रकम ली गई।

केंद्र सरकार की ओर से कोरोना महामारी के चलते 2021 में लोगों को रोजगार देने के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना शुरू की गई थी। इसमें नए कर्मचारियों का दो साल तक का भविष्य निधि (पीएफ) अंशदान केंद्र सरकार की ओर से वहन किया गया। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से तहरीर दी गई। आरोप है कि सनराइज सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विसेज कंपनी के मालिक विकास कुमार निवासी नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा ऐसे 933 लोगों के आधार कार्ड और बैंक खातों का उपयोग किया, जो वास्तव में संस्थान के कर्मचारी थे ही नहीं। इन्हें कर्मचारी दर्शाकर केंद्र सरकार से दो साल तक पीएफ अनुदान लिया गया। इन फर्जी कर्मचारियों के पीएफ खातों में सरकार से 2.87 करोड़ रुपये जमा हुए। इसमें से पीएफ एडवांस के क्लेम लगाकर इन फर्जी कर्मचारियों के बैंक खातों में 31 लाख 90 हजार रुपये की रकम डलवा ली गई। बाकी रकम पीएफ खातों से बैंक खातों में क्लेम के जरिये ट्रांसफर हो पाती, इस बीच फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया। विभिन्न लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो चुके 31.90 लाख में से ईपीएफओ ने 16 लाख एक हजार की रकम रिकवर कर ली है, लेकिन 15 लाख 89 हजार रुपये वसूल किए जाने बाकी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered dehradun news Pf fraud PF fraud of Rs 2.87 crore done by Security and Placement Company by showing fake employees Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More