रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के कालीमठ के पास पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरा। हादसे में एक वाहन सवार की मौत हो गई जबकि एक अन्य सवार लापता है। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। अभियान जारी है।
पुलिस के अनुसार 11 अगस्त 2024 की देर रात्रि बजे एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कालीमठ के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 350 मीटर नीचे मंदाकिनी नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से उप निरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। वाहन में दो लोग सवार थे, एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रोप स्ट्रेचर की सहायता से एक व्यक्ति के शव को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। दूसरे व्यक्ति का रात्रि में कुछ पता नही चल पाया जिसकी एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही हैं। मृतक की पहचान राजदेश पुत्र सूरज, उम्र 28 वर्ष, निवासी पूडजेटी, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमामौसम विज्ञान केंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]