अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर शिखर और हर शहर से उठा स्वस्थ जीवन का संकल्प  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पूरा उत्तराखंड योगमय हो उठा। पहाड़ से मैदान और चारधाम से लेकर सीमांत क्षेत्रों तक लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बनबसा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जबकि राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन हुआ। इस दौरान योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।

हरिद्वार के ऋषिकुल परिसर मैदान में भी आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक और महापौर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल की उपस्थित में भगवान धन्वन्तरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर हजारों प्रतिभागियों संग राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह मनाया गया। जहां योगाभ्यास के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षण जोड़ा। इस दौरान डॉ अवनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सिका एवं योग विशेषज्ञ डॉ मनीषा चौहान के निर्देशन में हरिद्वार और पौड़ी के योग अनुदेशक एवं अनुदेशिकाओं विकास, योगेन्द्र कुमार, अल्का, शालू, प्रतीमा, गौरव, पुष्पा, दीपक, निकुंज उपाध्याय, अंशु राय, पंकज, महिमा, रचना, सुनील, सुनील,अदिति वर्मा, निशा रतूड़ी, राहुल गुंसाई, अरुण कुमार, मेनका आर्य द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार समस्त प्रतिभागियों को योग अभ्यास कराया और विशिष्ट योग का प्रदर्शन किया। वहीं, आस्था के प्रमुख केंद्र देवप्रयाग संगम तट पर इस बार योग दिवस फीका नजर आया। जहां पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहते थे, वहीं इस बार कार्यक्रम में एनसीसी के नौ कैडेटों और एक प्रशिक्षक तक सीमित दिखाई दिया।औली में आईटीबीपी के जवानों ने 13,780 फीट की ऊंचाई पर बर्फीली चोटियों के बीच योगाभ्यास कर साहस और अनुशासन का अनूठा उदाहरण पेश किया। कठिन परिस्थितियों में किया गया यह योगाभ्यास आकर्षण का केंद्र रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

चमोली के गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। पौड़ी जिले के रांसी स्थित शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की मौजूदगी में भव्य आयोजन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

ऋषिकेश और नीलकंठ क्षेत्र में भी योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। योग स्वामी रामदास के मार्गदर्शन में 10 देशों से आए विदेशी मेहमानों ने चरनपादुका बेस पर योगाभ्यास किया। वहीं, योग नगरी ऋषिकेश के विभिन्न स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। गंगोत्री धाम में शिवानंद आश्रम द्वारा आयोजित योग शिविर में पुलिस, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, पीएसी और तीर्थयात्रियों ने भाग लिया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

नैनीताल जिले में भी योग दिवस की व्यापक धूम रही। नैनीताल, हल्द्वानी और भीमताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। नैनीताल के फ्लैट मैदान में सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल और विधायक सरिता आर्या सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुमित हृदयेश, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने योगाभ्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” को सार्थक बताते हुए उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A pledge for a healthy life rises from every peak and every city on International Yoga Day every peak and every city Hindi News International Yoga Day Khabar Sach Hai News mountain news resolution for a healthy life uttarakhand news अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उठा स्वस्थ जीवन का संकल्प उत्तराखण्ड न्यूज खबर सच है की खबर पहाड़ की खबर हर शिखर और हर शहर हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More