पॉक्सो का आरोपी अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल की अदालत से दोषमुक्त  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल पॉक्सो की अदालत ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंर्तगत आईटी एक्ट के आरोपी गोंविद सिंह देऊपा को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है। 

आरोपी के अधिवक्ता बसंत जोशी ने बताया कि मामले के अनुसार आरोपी गोविंद सिंह देवता के विरुद्ध नाबालिग पीडि़ता के पिता ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने थाना कालाढूंगी में एक सितंबर 2022 को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री आरोपी गोविंद सिंह देऊपा के पास ट्यूशन पढऩे जाती थी, आरोप था कि वह ट्यूशन में बच्चों के सामने उसकी पुत्री को डांटते थे और गंदी वीडियो दिखाते थे और आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता का कहना था कि उसके बाद वह दिन रात फोन करते थे और ट्यूशन में जब और बच्चे नहीं होते तो वह उसके साथ छेडख़ानी करते थे। आरोपी के अधिवक्ता बसंत जोशी ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल जज पॉक्सो की अदालत में लगभग आठ महीने चले मुकदमे के बाद अभियोजन की ओर से जो प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए थे, उसमें पीडि़ता पक्ष ठोस गवाह पेश नहीं कर पाए और वैज्ञानिक साक्ष्य के मामले को साबित नहीं कर पाए। जिससे उसके साथ कोर्ट में आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाया साबित नहीं हो पाया। कोर्ट ने आरोपी देऊपा को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news Haldwani news POCSO accused acquitted from the court of Additional Sessions Judge Special Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More