पुलिस और प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई कर रुकवाया नाबालिग किशोरी और किशोर का विवाह

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। पुलिस और प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई कर परिजनों द्वारा विरोध और हंगामा के बावजूद रुकवाया नाबालिग किशोरी और किशोर का विवाह। इस दौरान मौके पर तनाव की स्थिति बन गई लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और बच्चों के हितों की रक्षा के लिए  आवश्यक कदम उठाए गए है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून के लक्ष्मण चौक क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी और उत्तरप्रदेश मुजफ्फरनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर के विवाह की तैयारी चल रही थी। सूचना मिलने पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पुलिस, चाइल्डलाइन और समर्पण संस्था की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। बताया गया कि दोनों नाबालिग विवाह करने की इच्छा जता रहे थे और उनके परिजन भी इसके पक्ष में थे। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि कानूनी रूप से बालिग होने से पहले विवाह की अनुमति नहीं है और ऐसा करना बच्चों के अधिकारों के साथ-साथ उनके भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। कार्रवाई के दौरान परिजनों और टीम के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

रेस्क्यू के बाद किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया, जबकि किशोर को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।अधिकारियों के अनुसार इन नाबालिगों को संबंधित प्राधिकरण के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां उनकी काउंसलिंग कर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य बबीता सहोत्रा ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। वहीं आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि दोनों नाबालिगों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Police and administration Police and administration took timely action and stopped the marriage of a minor girl and a boy stopped the marriage of a minor girl and a boy took timely action uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More