पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया मसूरी में चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की संयुक्त टीम ने मसूरी में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर अन्तर्राजिय गिरोह के सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है। देह व्यापार में सक्रिय उक्त गिरोह बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को व्हाट्सएप व ऑनलाइन साइट जस्टि्डायल के माध्यम से संपर्क कर सेक्स रैकेट को चला रहे थे।

प्राप्त समाचार के मुताबिक पुलिस को पिछले कुछ दिनों से मसूरी में ऑनलाइन नंबरों से अनैतिक देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थी जिस पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल तथा एसओजी की टीम ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट की जांच व तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए जानकारी निकाली तो ज्ञात हुआ कि हरियाणा के कुछ व्यक्ति स्पा सर्विस के नाम पर मसूरी में विभिन्न जगह पर व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे हैं। टीम ने यहां भट्टा फॉल के समीप छापेमारी कर तीन युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में हरियाणा का रहने वाला सोनू नाम का शख्स इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। पता चला कि सोनू पहले मसूरी के एक होटल में काम करता था। लॉकडाउन में अपने घर चले गया था अभी हाल में वो मसूरी लौटा था और यहां उसने स्पा सेंटर का ऑनलाइन बिजनेस प्रोफाइल बनाया और इसके बाद लोगों से संपर्क करने लगा। व्हाट्सअप पर लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजी जाती और ग्राहकों के बताए स्थान पर लड़कियों को भेज दिया जाता। कार्रवाई के दौरान सोनू के साथ ही दो लड़कियां भी पकड़ी गईं हैं। इसके साथ ही दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। इन लोगों के पास से एक एसयूवी भी बरामद की गई है। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी वह अन्य राज्यों में अनैतिक देह व्यापार के कार्य में लिप्त रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा गिरोह के बारे में गहनता से जानकारी ली जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More