अनियमितता पर पुलिस व ओषधि निरिक्षक ने कार्यवाही कर मेडिकल स्टोर किए सीज  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। जनपद में नशा मुक्ति अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस टीम व ओषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत इन्द्रानगर में अनियमितता पाये जाने पर तीन मेडिकल स्टोर बन्द किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 22दिसम्बर को थानाध्यक्ष बनभूलपुरा व औषधि निरीक्षक हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत इन्द्रानगर क्षेत्रान्तर्गत में संचालित मेडिकल स्टोर्स पर चैकिंग के दौरान अनियमितता पाये जाने पर हिमालयन मेडिकल स्टोर को सील करने के साथ ही दो अन्य मेडिकल स्टोर रजा मेडिकल स्टोर तथा लाईफ लाईन मेडिकल स्टोर को बन्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

इस दौरान ओषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट एवं पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक निधि शर्मा, उप निरीक्षक विरेन्द्र चन्द्र, कांस्टेबल महबुब अली, भूपेन्द्र जेष्ठा, दिलशाद अहमद, हेड कांस्टेबल हरीश आर्या मय वाहन पीसी-2 व महिला कांस्टेबल लक्ष्मी वर्मा सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news medical stores seized Police and drug inspector took action on irregularities Police and drug inspector took action on irregularities and seized medical stores uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More