निहंगो का नगरासू गुरुद्वारे में विरोध प्रदर्शन के चलते रुद्रप्रयाग में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस और आईटीबीपी तैनात

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रप्रयाग। जिले में कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शनिवार को नगरासू स्थित गुरुद्वारे में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आईटीबीपी की टीमें मौके पर तैनात हैं। हालांकि, गुरुद्वारे में मौजूद निहंग बाहर आने को तैयार नहीं हैं, जिसके चलते गतिरोध बना हुआ है। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी बाधित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ निहंगों ने गुरुद्वारे के सेवादार और एक बाबा के साथ कथित रूप से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को कुछ समय तक बंधक बनाए रखा, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। घटना के बाद कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके हाथों में पत्थर थे, जिससे आसपास के लोगों में भय और तनाव का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

बताया जा रहा है कि निहंगों की नाराजगी कर्णप्रयाग में 16 जून को हुई घटना को लेकर थी। उनका आरोप है कि उस मामले में स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन नेकोई आपत्ति या विरोध दर्ज नही कराया। इसी असंतोष के चलते उन्होंने नगरासू गुरुद्वारे में विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि विरोध के दौरान गुरुद्वारे परिसर में लगे कुछ सूचना पट्टों को भी हटा दिया गया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Hindi News Khabar Sach Hai News mountain news Nihangs' protest at Nagarasu Gurdwara police and ITBP deployed rudraprayag news Situation tense in Rudraprayag Situation tense in Rudraprayag due to Nihangs' protest at Nagarasu Gurdwara uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खबर सच है की खबर निहंगो का नगरासू गुरुद्वारे में विरोध प्रदर्शन पहाड़ की खबर रुद्रप्रयाग न्यूज रुद्रप्रयाग में स्थिति तनावपूर्ण हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More