हेल्थ क्लब की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने चार महिला सहित 9 लोगों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। यहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की के कलियर क्षेत्र में हेल्थ क्लब की आड़ में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर चार महिला और पांच पुरुष सहित कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से नगदी और भारी मात्रा में आपत्तिजना सामग्री भी बरामद की है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर बॉबी इन्जॉय हेल्थ क्लब नयी बस्ती पिरान कलियर पर छापा मारकर हेल्थ क्लब से 4 महिलाएं 5 पुरुष को आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया। इस दौरान दो आरोपी फरार हो गए।पुलिस ने सभी आरोपित पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। फरार आरोपी बॉबी और अय्युब आपसी मिली भगत से काफी समय से गिरोह बनाकर अवैध देह व्यापार का धंधा चलाते हुए अपने इन्जॉय हेल्थ क्लब पर बाहर से गरीब महिलाओं लडकियों को पैसा कमाने का लालच देकर देह व्यापार करवाते थे।
 
इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों में सुहैल पुत्र मुस्तकीम नि०बन्दरजुड थाना बुग्गावाला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष, मोनू उर्फ मकर सिंह पुत्र बीरबल निवासी मानक पुर थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उम्र- 25 वर्ष, जुल्फकार पुत्र शकील निवासी बन्दरजुड थाना बुग्गावाला हरिद्वार उम्र -22 वर्ष, साहिल पुत्र वसीम निवासी नूर बस्ती मौहल्ला कस्बा व थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष, शालीम पुत्र वसीम निवासी नूर बस्ती मौहल्ला कस्बा व थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उम्र 19 वर्ष सम्मिलित है।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested 9 people including four women crime news haridwar news Police busted a sex racket under the guise of a health club Police busted a sex racket under the guise of a health club and arrested 9 people including four women uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More