हरिद्वार। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को उसके दो साथियों संग पुलिस ने घटना के छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों साथियों ने नाबालिक छात्रा को भगाने में आरोपी की मदद की थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था। एसएसपी हरिद्वार ने आरोपी पर पांच
हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 4 मार्च को शेखपुरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 3 मार्च को उसकी भतीजी इंटर की परीक्षा देने के लिए गई थी। इस दौरान लक्सर के सिमली मोहल्ला निवासी तुषार पुत्र राजकुमार अपने दो साथी शुभम और सचिन की सहायता से उसकी नाबालिक
भतीजी को बहला फुसलाकर भगा ले गए थे और उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहे थे। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने आरोपितों पर पांच हजार का ईनाम घोषित किया था।
पुलिस ने बताया कि मामले में पुलिस ने 6 दिन बाद सफलता हासिल करते हुए आरोपी तुषार और उसके दो साथी शुभम और सचिन को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]