धर्म बदलकर सेक्स रैकेट चला रहा बांग्लादेशी दलाल पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

इंदौर। इंदौर पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए लड़की सप्लाय करने वाले अब तक के सबसे बड़े दलाल विजय दत्त उर्फ मोमिन को पकड़ा है। मोमिन पूरे देश में 5 हजार से ज्यादा लड़कियां सप्लाई कर चुका है। ये दलाल बांग्लादेशी है जो भारत में 10 साल से अपना नाम और धर्म बदलकर रह रहा था और यहां लड़की सप्लाई का धंधा करने के साथ ही लड़कियों की आड़ में वो मादक पदार्थों भी सप्लाई कर रहा था। उसकी पत्नी बांग्लादेश में समाज कल्याण के नाम पर एक एनजीओ बनाकर उसकी आड़ में बांग्लादेश से लड़कियां भेजती थी। ये दलाल भारत का राशन कार्ड, पासपोर्ट तक बनवा चुका है और एक शादी भारत में भी कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने अब तक के सबसे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो युवतियों समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मुख्य सरगना विजय दत्त उर्फ़ मोमिन है जो बांग्लादेश का रहने वाला है जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। 

इंदौर की विजय नगर थाना पुलिस ने एक साल पहले भी एक सेक्स रैकेट का खुलासा कर 21 युवतियों को मुक्त कराया था। सभी ने एक ही बात कही थी कि उन्हें विजय दत्त उर्फ मोमिन बांग्लादेश से चोरी के रास्ते बॉर्डर क्रॉस कर इंदौर भेजता था, लेकिन सालभर तक विजय दत्त को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसी महीने पुलिस ने एक और सेक्स रैकेट पकड़ा, इसमें भी बांग्लादेशी युवतियां मिलीं। उन लड़कियों ने भी मोमिन का नाम लिया। जिससे पुलिस का संदेह पुख्ता हो गया कि विजय दत्त उर्फ मोमिन ही भारत भर में लड़कियों का सबसे बड़ा सप्लायर है। पुलिस ने मोमिन को पकड़ने के लिए एक टीम बनायी, वो लगभग एक सप्ताह से मुंबई में डेरा डाले हुए था। पुलिस भी उसे ढूंढती हुई पहुंच गयी। मोमिन को भनक लगी तो वो भाग कर इंदौर आकर छुप गया, लेकिन पुलिस तो उस पर लगातार नजर बनाए हुए थी, इसलिए मोमिन यहां पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

पुलिस ने मोमिन के कब्जे से 14 मोबाइल फोन और एमडीएमए मादक पदार्थ जब्त किया है। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसने जाली दस्तावेज तैयार करवाए हैं और वह भारत के विभिन्न हिस्सों में लड़कियां सप्लाय करता है। वो अब तक इतनी लड़कियां सप्लाई कर चुका है कि उनकी संख्या भी नहीं बता पा रहा। लेकिन इतना जरूर कहा कि यह संख्या हजारों में होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More