हरिद्वार। किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों के ऋण धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर और एकाउंट मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन मैनेजर और अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र में इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर पवन ढींगरा और एकाउंट मैनेजर उमेश शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा के तत्कालीन बैंक मैनेजर और अन्य आरोपियों ने कई किसानों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इसके बाद सभी ने किसानों के नाम पर करीब 36.50 करोड़ का बैंक से ऋण लिया था। बताया जा रहा है कि कई सालों तक खेल चलता रहा। इस बीच बैंक की ओर से किसानों के घरों पर ऋण संबंधित नोटिस भेजे गए। नोटिस आने पर किसानों के होश उड़ गए। इसके बाद सीबीसीआईडी ने केस में संबंधित पांच लोगों को नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला था। इस पर अबपुलिस और सीबीसीआईडी ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को तत्कालीन केन मैनेजर और एकाउंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि केन मैनेजर पवन ढींगरा और एकाउंट मैनेजर उमेश शर्मा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि बैंक मैनेजर समेत तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन केन मैनेजर पवन ढींगरा की वर्तमान में लक्सर शुगर मिल में केन मैनेजर के पद पर तैनाती है। जबकि तत्कालीन एकाउंट मैनेजर उमेश शर्मा की वर्तमान में शाकुंभरी शुगर मिल बेहट में एकाउंट मैनेजर के पद पर तैनाती है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]