एमबीपीजी कॉलेज में फायरिंग एवं तलवारबाजी के आरोपी आईटीआई गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विगत दिवस एमबीपीजी में मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लंबे समय से शहर एवं पुलिस की नाक में दम करने वाले आईटीआई गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया है। 

बताते चले कि महेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र स्व. जगत सिंह निवासी धानमिल बरेली रोड हल्द्वानी की लिखित तहरीर द्वारा शिवम विष्ट के साथ बार–बार हथियार से हमला कर जांच से मारने की नियत से तमन्चे से फायर करना व वादी के पुत्र को गम्भीर चोट आने के संबंध में थाना हल्द्वानी पर एफआईआर क्रमांक 431/2022 धारा 147/148/149/307 भादवि बनाम देवेन्द्र सिंह विष्ट आदि पंजीकृत किया गया था। पूर्व से ही आईटीआई गैंग द्वारा आये दिन लड़ाई–झगड़ा, लोगों को डराने-धमकाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस संबंध में प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन करते हुए गया घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चैक करने के साथ ही मुखबिर भी मामूर किये गये। पुलिस टीम द्वारा बुधवार (आज) घटना में लिप्त अपराधी देवेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र बलवीर सिंह निवासी गैस गोदाम रोड छड़ायल सुयाल प्राईमरी स्कूल के पास मुखानी, आदित्य नेगी पुत्र कुन्दन सिंह निवासी ए 16 जजफार्म निकट आईटीआई थाना मुखानी, देवेन्द्र बोरा पुत्र गणेश सिंह बोरा निवासी क्लार्क इन होटल के सामने डहरिया रामपुर रोड, पंकज कन्वाल पुत्र सुभाष सिंह कन्वाल निवासी आईटीआई धानमिल, रवि सिंह बोरा पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी एसकेएम स्कूल के पास रामपुर रोड, हर्षित जोशी पुत्र नन्दा बल्लभ जोशी निवासी सीएमटी कालोनी डहरिया रामपुर रोड, मिहिर तिवारी पुत्र अजय तिवारी निवासी हाउस न. ए 24 केवीएम स्कूल जेकेपुरम एवं कविराज विष्ट पुत्र स्व. सुरेन्द्र सिंह विष्ट निवासी भोलानाथ गार्डन मकान नं 8/57 थाना हल्द्वानी को गिरफ्तार करते हुए उक्त गैंग के लीडर देवेन्द्र सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल देशी मय एक अदद कारतूस सहित बरामद किया गया है। हालांकि उक्त गिरोह के अन्य सदस्य फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

पुलिस जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त आईटीआई गैंग हल्द्वानी क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं इसमें अधिकांशतः शिक्षित एवं बेरोजगार युवक शामिल हैं। जिनके द्वारा गैग के किसी भी सदस्य के साथ कोई घटना होने पर पूरे गैंग द्वारा उसका साथ दिया जाने के साथ ही यह लोग मारपीट व धमकाने से भी बाज नहीं आते हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उक्त गैंग के विरूद्ध प्रभारी निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested eight members of ITI gang accused of firing and fencing in MBPG College search for others continues Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More