शराब के नशे में मारपीट कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्दूचौड़। ग्राम खड़कपुर स्थित काली मंदिर के पास दो पक्षों के बीच शराब के नशे में हुए विवाद और मारपीट के बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि काली मंदिर के पास दो पक्ष आपस में लड़-झगड़ रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां काफी भीड़ जमा थी और लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में मामूली विवाद बना मौत की वजह : पत्थर से हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम  

पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार उग्र होते गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आशंका जताई कि दोनों पक्ष किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल : डेढ़ दर्जन अधिकारियों को पदोन्नति  

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में विजय कुमार (24), अमित कुमार (33), कृष्णा आर्या (33), विजय आर्या (34) और प्रकाश राम (34) निवासी काली मंदिर के पास, खड़कपुर, हल्दूचौड़ शामिल हैं। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल उमेश गिरी, कांस्टेबल मनीष कुमार तथा हेड कांस्टेबल कबैर सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news drunken brawl five accused arrested by police Halduchaur News nainital news News from the Hills. Hindi news Police arrest five accused involved in a drunken brawl; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज खबर सच है की न्यूज नैनीताल न्यूज पहाड़ की खबर पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में शराब के नशे में मारपीट हल्दूचौड़ न्यूज हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More