अनैतिक देह ब्यापार में चार महिलाओं समेत पांच लोग पुलिस की गिरफ्त में

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। लम्बे समय से अनैतिक व्यापार जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम दे रहे चार महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि गैंग लीडर महिला व उसका पुत्र मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी आरोतिपों का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस वांछित महिला व उसके पुत्र की तलाश में जुटी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जिस्म फरोशी के धंधे का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को ग्राम सरवरखेड़ा की गोविन्द कालोनी में अनैतिक देह व्यापार से संबंधित सूचनाएं मिल रही थीं। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीते दिवस की दोपहर ग्राम सरवरखेड़ा की गोविन्द कालोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे में लिप्त जनपद व थाना बिजनौर के खत्रियान हाल ग्राम सरवरखेड़ा की गोविन्द कालोनी निवासी जेबा पत्नी वसीम, जनपद नैनीताल के कालाढूंगी व हाल ठाकुरद्वारा चुगी होलिका मंदिर के निकट निवासी निशा पाण्डे पत्नी मोहन चन्द्र पाण्डे, रामनगर की गुलरभट्ट शक्ति नगर निवासी शबाना पत्नी अलाउद्दीन, थाना ठाकुरद्वारा के शरीफ नगर नई बस्ती व हाल ग्राम सरवरखेड़ा की गोविन्द कालोनी निवासी मुन्नी पत्नी रमेश व ग्राहक प्रतापपुर के ग्राम गढ़ी इन्द्रजीत निवासी रणजीत सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में प्रयुक्त सामग्री समेत 6950 रूपये की नकदी भी अभियुक्तों से बरामद की है। जिस घर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था वह गैंगलीडर अफरोज जहाँ पत्नी स्व. तैमूर का है। अफरोज जहां अपने पुत्र दानिश के साथ बाहर से लड़कियां व तलाकशुदा औरतों को अपने घर बुलाकर व ग्राहकों को अपने घर बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है। लोगों का शक न हो इस लिये अफरोज जहां एक समय पर एक ही ग्राहक को बुलाती थी तथा उसके जाने के बाद दूसरे ग्राहक को बुलाया जाता था। जिसके एवज में अफरोज जहां ग्राहकों से मोटी रकम वसूल करती थी।  छापेमारी के दौरान अफरोज जहां व उसका पुत्र दानिश मौके से फरार होने में कामयाब रहे। जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी है। बताया कि पुलिस आरोपितों की आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। पुलिस ने सभी आरोपितों का धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी अक्षय प्रहलाद कोंडे,  कुंडा थानाध्यक्ष अरविन्द चौधरी, उपनिरीक्षक अशोक फर्त्याल, अर्जुन सिंह, महिला उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, त्रिलोक सिंह, अमित कुमार, दीपक कुमार, महिला कांस्टेबल लोकेश देवी व होमगार्ड चेतन चौहान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Police arrested five people including four women in immoral prostitution US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More