पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम के चौकी मालधन क्षेत्र के ग्राम शिवनाथपुर पुरानी बस्ती में एक घर में छापेमारी के दौरान बैडरूम में बनी लकड़ी की अलमारी के अन्दर जमीन के नीचे बने कमरे से आठ प्लास्टिक के कट्टों में कुल110.45 किलो अवैध गांजा, 01 अदद इलेक्ट्रानिक तराजू व 08 पैकेट काले रंग की पन्नियां बरामद कर पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया तथा कोतवाली रामनगर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। नरेश कुमार पुत्र कुंवर राम निवासी शिवनाथपुर पुरानी बस्ती मालधन चौड़ रामनगर नैनीताल तथा श्रीमती कविता पत्नी नरेश कुमार निवासी को गिरफ्तार किया गया। वहीं उप निरीक्षक सुनील धानिक द्वारा मय पुलिस टीम वाहन चैंकिंग के दौरान चौकी पीरूमदारा क्षेत्र में ग्राम थारी गांव से आगे बंजारी को जाने वाले रास्ते पर वाहन संख्या यूके 06 बीजी – 9617 को चैक करने पर वाहन की डिक्की से कुल 17.14 किलोग्राम गांजा बरामद कर उक्त संबंध में कोतवाली रामनगर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने दिग्विजय सिंह पुत्र सुरेश चौहान निवासी हेमपुर इस्माईल, हिम्मतपुर काशीपुर जिला ऊधम सिंहनगर, नेमपाल यादव पुत्र पान सिंह निवासी ढकिया नं0 1, कुण्डेश्वरी, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजे को जनपद अल्मोड़ा के सराईखेत आदि स्थानों से लाकर मुनाफा कमाने के लिए बेचते है। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बरामद गांजे का बाजार मूल्य लगभग 32लाख रूपये है। गांजे की भारी मात्रा बरामदगी के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये पुरस्कार की घोषणा की गई।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक मौ0 यूनुस, मनोज नयाल, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, नीरज चौहान, सुनील धानिक, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह, अशोक कंबोज, कविन्द्र सिंह, मेघा चन्द्र, भुपेन्द्र कुमार, प्रयाग कुमार, शुभम शर्मा, हरदेश कौर, भारती शामिल थे।