सिटी स्कैन फर्जीवाड़े में पुलिस ने गिरफ्तार किया सरकारी चिकित्सक को   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। सिटी स्कैन रिपोर्ट के फर्जीवाड़े में पुलिस ने  सिविल अस्पताल रुड़की में तैनात रहे एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। सीएमएस की ओर से तीन साल पहले इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी वर्तमान में खानपुर में तैनात था और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने जून 2020 में गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की रिपोर्ट को लेकर वाइटिल रेडियोलॉजी सर्विसेज नोएडा से करार है। संबंधित एजेंसी ही रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराती है। अस्पताल का कोई रेडियोलॉजिस्ट रिपोर्ट तैयार नहीं करता है। उनकी जानकारी में आया कि कुछ अज्ञात लोग एजेंसी से मिलने वाली रिपोर्ट में कूटरचना कर इसका मेडिकोलीगल में इस्तेमाल कर रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।जांच में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर बिरेन्द्र नौटियाल ने सिविल अस्पताल में अपनी तैनाती के दौरान 2019 और 2020 में पैसे लेकर फर्जी सीटी स्कैन और एक ही व्यक्ति के तीन-तीन मेडिकल बनाए। आरोपी वर्तमान में बतौर चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर में तैनात था। मामले में नाम सामने आने के बाद वह फरार हो गया था। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपी बिरेन्द्र नौटियाल पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भगतोवाली झबरेड़ा को धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र रचने की धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Police arrested government doctor in city scan forgery Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More