हल्द्वानी। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के खिलाफ वीडियो बनाकर सुर्खियों में रहने वाले ब्लॉगर कमल कफल्टिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमल एक मारपीट के मामले में थाना चोरगरिया से वांछित चल रहा था। सोमवार को चोरगलिया के साथ ही मुखानी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो कांग्रेस शासनकाल में दर्जा मंत्री रहे हरीश पनेरू ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस टीम को घेर लिया, लेकिन जब पता लगा कि कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी है तो सभी पीछे हट गए।
नैनवालपुर कमलुवागांजा मुखानी निवासी कमल चंद्र कफल्टिया एक ब्लॉगर है और सोशल मीडिया पर उसके हजारों फॉलोवर्स हैं। कमल के बनाए कई वीडियो में वह एक विधायक पर निशाना साधते नजर आते हैं। चोरगलिया पुलिस के मुताबिक बीती 21 अप्रैल को लक्षमपुर कुंवरपुर गौलापार निवासी मनोज कुमार बेलवाल पुत्र स्व.दिनेश चंद्र ने कमल के खिलाफ तहरीर दी थी।मनोज के मुताबिक वह शटरिंग का काम करता हैं। 21 अप्रैल की दोपहर करीब सवा दो बजे वह दानीबंगर गौलापार गए थे। तभी कमल ने उन्हें देखा तो अपनी गाड़ी रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और फिर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। उसके साथ गाड़ी में दो और लोग सवार थे। आरोप यह भी है कि पिछले वर्ष 11 जुलाई को कमल ने उनके चचेरे भाई के घर घुसकर भी मारपीट और गाली-गलौज की थी। तब भी उन्होंने चोरगलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कमल कफल्टिया की गिरफ्तारी की सूचना पर कांग्रेस शासन में पूर्व दर्जा मंत्री रहे हरीश पनेरू को लगी तो वह 10-15 साथियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस टीम को घेर लिया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद वह रास्ते हट गए। पुलिस ने उन्हें बताया कि कमल के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। कमल के खिलाफ चोरगरिया थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज है।
चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार जोशी ने बताया कि आरोपी मारपीट के मामले में वांछित था। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर उसे मुखानी पुलिस की मदद से उसके आवास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर कमल को जेल भेज दिया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी […]