संगीत शिक्षक को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून। यहां प्रेमनगर क्षेत्र में संगीत का ज्ञान बाटने वाले शिक्षक ने ही अपनी 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर लिया। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी म्यूजिक टीचर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार।

 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को पीड़ित बच्ची के पिता ने प्रेमनगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी प्रेमनगर निवासी विश्वास दत्त शर्मा के पास संगीत सीखने जाती थी। आरोप में कहा कि विश्वास दत्त शर्मा लंबे समय से उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने हिम्मत कर घर आकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। वारदात के बाद से ही आरोपी विश्वास दत्त शर्मा फरार चल रहा था लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे शुक्रवार को दरू चौक, प्रेमनगर से गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news music teacher raped his own minor student police registered a case against the teacher under POCSO Police registered a case under POCSO and arrested the music teacher on the charge of raping a minor student sexual harassment teacher arrested on rape charges uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार देहरादून न्यूज पुलिस ने शिक्षक पर पॉक्सो में किया मुकदमा दर्ज यौन उत्पीड़न संगीत शिक्षक ने अपनी ही नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More