पुलिस ने नकली भारतीय करंसी और दिराम के साथ एक ब्यक्ति को किया गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। यहां पुलिस ने नकली भारतीय करंसी और दुबई की संदिग्ध करंसी दिराम के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन युवक भागने में सफल रहें। पुलिस मामले की जांच के साथ भागे युवकों की तलाश में जुट गईं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल मल्लीताल बाजार में आज सवेरे शुभंजली कलेक्शन में दो युवक समान खरीदने पहुंचे। व्यापारी कन्हैया जायसवाल ने बताया कि उस समय उनका पुत्र दुकान में मौजूद था। युवकों ने उससे ₹370/= के जॉकी के इन वियर खरीदे और ₹500/=का नोट दिया, जिसपर उन्हें ₹130/= लौटा दिए गए। इनके जाने के बाद व्यापारी को शक हुआ और पिता के आने के बाद बेटे ने नोट चैक करवाया। नोट के नकली होने की पुष्टि होने के बाद कैमरे चैक किये गए और वीडियो अन्य व्यापारियों के पास भी भिजवाया गया। आरोप है कि युवकों के पास ₹500/= रुपये के नोटों का एक बंडल था। वीडियो फैलने के बाद मॉल रोड के एक व्यापारी ने ठगे गए व्यापारी को बताया गया कि आरोपी मॉलरोड के शोरूम में देखे गए हैं, जो संख्या में चार हैं। इसपर सभी व्यापारियों ने उनका पीछा किया। लेकिन आरोपियों को संदेह होने पर उन्होंने पैदल चलते हुए अपनी स्पीड तेज कर दी। व्यापारियों ने चार में से एक को नगर पालिका के पास दबोच लिया और कोतवाली ले आए। आरोपी ने बताया कि उसके तीन साथी हैं जो अशोक पार्किंग में गए हैं। पार्किंग में देखने पर पता चला कि अन्य तीनों आरोपी फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

 

जिसके बाद पुलिस ने एक निजी बैंक में करेंसी चैक कराई तो नोट के नकली होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों से ₹500/= के नकली नोट और 200 दिरम के 17 संदिग्ध नोट भी बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही नोटों की जानकारियों में जुट गयी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: fake Indian currency and diram nainital news one person arrested Police arrested one person with fake Indian currency and diram search continues search for three others continues three others managed to escape uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More