दो समुदायों के बीच पथराव के बाद पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मंगलवार देर रात दो समुदायों के बीच पथराव के बाद बुधवार को पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा बीती रात को दो समुदाय में झगड़ा हो गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर भीड़ जमा थी। करीब आधे घंटे बाद पुलिस को कब्रिस्तान गेट पर पथराव की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो समुदायों में गाली-गलौज और पत्थरबाजी हो रही थी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया। अब ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने 7 लोगों पर शिकंजा कसा है। 

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

एसपी सिटी प्रकाश चंद के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक पक्ष टेंपो में बैठकर शराब पी रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों समुदायों के बीच मारपीट और पथराव हुआ।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी। इसके आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों शारिक अंसारी, मो. तारिक अंसारी, मो. कामिल अंसारी, शादाब अंसारी, अदनान अंसारी पुत्रगण मो. रफीक अंसारी निवासी सफदर का बगीचा तथा कुणाल सागर, अजय उर्फ लारा, शुभम सागर, सत्यकाम उर्फ गबरू, रोहन, अश्वनी कुमार, जो नया बस्ती के पास कब्रिस्तान गेट का रहने वाला है, के खिलाफ भी बीएनएस की धारा 115, 191(2) व 352 के तहत एफआईआर दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested seven people Police arrested seven people after stone pelting between two communities Stone pelting between two communities uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More