रेलवे स्टेशन के पास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही छह महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां रेलवे स्टेशन के आसपास राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही छह महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।

सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बाहरी महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास यात्रियों को अश्लील इशारे कर रही हैं, जिससे धर्मनगरी की छवि धूमिल हो रही थी। इस पर शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस टीमने अभियान चलाकर छह महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम शिवानी (ज्वालापुर), शबनम (पंजाब), मीनू (छत्तीसगढ़), सपना (मथुरा), आरती (ओडिशा) और मुन्नी देवी (बिजनौर) बताए। इनमें से अधिकांश महिलाएं हरिद्वार और ऋषिकेश में अस्थायी रूप से रह रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

 

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसएसआई वीरेंद्र रमोला, उप निरीक्षक सुनील पंत, उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल, महिला उप निरीक्षक सोनल रावत समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news making obscene gestures to passersby Near the railway station Police arrested six women Police arrested six women who were making obscene gestures to passersby near the railway station uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More