चमोली । उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने वाले युवक आरिफ को पुलिस ने देर रात बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, जिसके लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली। इस घटना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद युवक को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे चमोली लाया जा रहा है। पहले उसका मेडिकल कराया जाएगा। मामले को लेकर नंदानगर बाजार आज भी बंद रहेगा।
उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदानगर (घाट) में नाबालिग लड़की से अश्लील हरकत करने को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि अश्लील हरकत करने वाला आरोपी दूसरे समुदाय का है। वह नाई का काम करता है। जिसके चलते आक्रोशित लोगों और व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकाला। साथ ही कई दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं मामले को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसपी सर्वेश पंवार मौके पर पहुंचे हैं। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]