नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। घर से लापता बच्ची के साथ दुष्कर्म पर पुलिस ने आरोपी को इंद्रा नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वह यहां इंद्रा नगर में किराए के मकान में किराए पर रहता है जबकि वह मूलरूप से रामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

एसओ थाना बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची बुधवार को लापता हो गई थी, जिसके बाद पूरे मामले में बच्ची के परिजनों ने बनभूलपुरा थाने में बच्ची की खोजबीन की गुहार लगाई थी। मासूम की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर एक युवक की शिनाख्त की जो बच्ची को अपने साथ ले जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को एक घर से बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक किराए में रहता था जो बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले आया था। साथ ही आरोपी ने नाबालिग को हवस का शिकार भी बनाया, वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी युवक अरशद निवासी रामपुर हाल निवासी इंद्रानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested the accused of raping a minor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More