हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नैनीताल ने खुलासा करते हुए बताया कि ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें 2 करोड रुपए की रंगदारी और नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को मारने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता और लोरेंस विश्नोई गैंग का नाम आने पर पुलिस द्वारा टीम गठित की गई, जिसके बाद पुलिस और एसओजी टीम द्वारा आरोपी को रामपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी का नाम अरुण कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी फतेहगंज बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश है। आरोपी से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह पंजाब के मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी करता था लेकिन वहां से मालिक ने निकाल दिया। क्योंकि इन दिनों लौरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका फायदा उठाकर उसने पैसे कमाने के चाहत में पहले सौरभ जोशी के घर की रैकी की इसके बाद यूट्यूबर सौरव जोशी को लौरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी का धमकी दी। पूछताछ में आरोपी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं पाया गया है। घटना का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा करने पर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]