छात्र आंदोलन पर सियासी संग्राम : कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। दिल्ली में छात्र-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार (आज) महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने बुद्ध पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर छात्र-युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि देशभर के छात्र-युवा लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी बात सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कहा कि कांग्रेस छात्र-युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और सरकार को इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि देश का युवा शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाना लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार और छात्र नेता कमल बोरा ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस छात्र-युवाओं के संघर्ष में हर स्तर पर उनके साथ खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने तथा प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमन्त बगड़वाल, ललित जोशी, मलय बिष्ट, जीवन कार्की, हेमन्त साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, विमला सांगूड़ी, मंजू पांडे, मुन्नी जोशी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार, महेश कांडपाल, छात्र नेता कमल बोरा, मेहुल साह, एड. भानु कबड़वाल, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन, पार्षद मुकुल बलुटिया, पार्षद एड. धर्मवीर, त्रिलोक बनोली, संजू पाना, सुहैल सिद्दीकी, दीपक साह, हिमांशु जोशी, कमल मेहता, गोविंद बगड़वाल, डॉ. मयंक भट्ट, गजेंद्र गोनिया, जग्गू बगड़वाल, मनोज भट्ट, नितिन भट्ट, गोविंद बिष्ट, आनंद अधिकारी, प्रदीप बिष्ट, अमित रावत, एड. कोमल जायसवाल, दिवेश तिवारी, देवेंद्र मेहरा, नेत्र बल्लभ जोशी, शकील मिकरानी, मोहम्मद नबी, हरेंद्र क्वीरा, मनदीप, उदित करायत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report burning of effigy of central government Congress protest Devbhoomi News Haldwani news Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Political battle Political battle over student protest: Congress burns effigy in protest against central government student protest uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More