गंगा किनारे अश्लील रील्स बनाकर वायरल करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में गंगा किनारे अश्लील रील्स बनाकर वायरल करने वाले पति-पत्नी को लक्ष्मण झूला पुलिस ने अश्लील वीडियो दोबारा न बनाने की हिदायत देने के साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर फिर से कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजने की चेतावनी दी है। गिरफ्तारी से सबक लेकर पति-पत्नी ने रील्स बनाने वाले युवाओं को सार्वजनिक और आस्था वाले स्थान पर अश्लील वीडियो न बनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले जानकी सेतु पुल के पास गंगा किनारे शूट की गई रील्स (वीडियो) वायरल हुई थी। जिसमें युवक और युवती की अश्लील तरीके से वीडियो बनाते दिखाई दिए थे। जिसे लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो तत्काल एक्शन लेकर वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ लक्ष्मण झूला थाने में मु.अ.सं. 66/2024 धारा 296 बीएनएस और 67A आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक को विवेचना सौंपी गई। जिसके बाद आरोपियों की पहचान की गई। इसी कड़ी में पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी और लोकेशन के आधार पर एक युवक और युवती जो दोनों आपस में पति-पत्नी निकले को रुड़की से गिरफ्तार करते हुए लक्ष्मण झूला थाने ले आई। दोनों से पूछताछ कर धारा 35 (3) बीएनएस का नोटिस दिया गया। जिसमें कहा गया कि कोर्ट और पुलिस की ओर से तलब किए जाने पर नियत तिथि में उपस्थित होना होगा। फिलहाल इस पूरे अभियोग में विवेचना चल रही है। वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों ने रील्स बनाने वाले युवाओं को सार्वजनिक और आस्था वाले क्षेत्र में अश्लील वीडियो शूट नहीं करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Obscene reels on the banks of Ganga Police arrested husband and wife Police arrested husband and wife who made obscene reels on the banks of Ganga and went viral rishikesh news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More