देहरादून। महिला दरोगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। महिला दरोगा की शिकायत के अनुसार उसके साथ कार्यालय में सिपाही असलम तैनात था। आरोप है कि असलम ने ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरोगा ने आरोपी सिपाही पर कई बार संबंध बनाने का आरोप लगाया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (2), 126 (1), 308, 351 (2), 351 (3), 352, 64, 77 और 78 के तहत पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज करते हुए मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक देहात (विकासनगर) के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। टीम ने महिला दरोगा के बयान दर्ज करते हुए मेडिकल कराया और अन्य साक्ष्य जुटाए। इसके बाद आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने बताया कि कोर्ट से आरोपी को जेल भेजा गया।
ख़बर शेयर करें – ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बीते […]