हरिद्वार। पुलिस ने पिता की जमीन अपने नाम करवाने को लेकर आत्महत्या करने की साजिश दर्शाते हुए पिता की हत्या कर फरार चल रहे युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित झबरेड़ी निवासी विनोद की नौ अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मृतक के गले पर रस्से के निशान और माथे, कान के पास चोट के निशान मिले थे। इस घटना के बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पत्नी बबीता की तहरीर पर करीब दो माह बाद आठ दिसंबर को बेटे रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और तभी से तलाश कर रही थी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आरोपी पर पांच हजार के ईनाम की घोषणा भी की थी। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाने के बाद आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता के नाम 13 बीघा जमीन थी। रविंद्र उसे अपने नाम करवाना चाहता था। लेकिन विनोद ने 12 बीघा जमीन घटना से कुछ माह पहले हीअपनी पत्नी बबीता के नाम कर दी थी। इस मामले को लेकर आरोपी पिता से नाराज था। इसी के चलते आरोपी ने पिता गला दबाकर हत्या कर दी थी और घटना को आत्महत्या करना बताया था। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]