सिडकुल औद्योगिक संस्थान में कार्यरत युवक की हत्या कर शव शहीद स्मारक के पास लालपुर क्षेत्र में फेंका, पुलिस ने करी संदिग्धों की धर पकड़ प्रारम्भ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। सिडकुल औद्योगिक संस्थान में कार्यरत युवक की हत्या कर शव शहीद स्मारक के पास लालपुर क्षेत्र में फेंक दिया। भाई हिमांशु पंत की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। वह 28 अक्टूबर से ड्यूटी के बाद से घर नहीं पहुंचा था।

गुरुवार दोपहर लालपुर चौकी अंतर्गत शहीद स्मारक नारायणपुर से गंगापुर जाने वाले मार्ग पर शव पड़ा होने की सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त नीरज कुमार पंत आयु 35 वर्ष पुत्र बसंत बल्लभ पंत निवासी मानपुर पश्चिम देवलचौड़ रामपुर रोड हल्द्वानी जनपद नैनीताल के रूप में हुई।वह 28 अक्‍टूबर को घर से दोपहर 2:45 बजे सिडकुल औद्योगिक आस्थान स्थित बजाज ऑटो लिमिटिड में ड्यूटी के लिए निकला था। उसके बाद से वह घर वापस नही लौटा था। जिसके बाद परिजनों द्वारा दी तहरीर पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। सूचना पर पहुंचे मृतक नीरज के भाई हिमांशु द्वारा शव की शिनाख्त अपने भाई नीरज पंत के रूप में की। मृतक के शरीर व सिर पर चोट के निशान उसकी हत्या का साफ संकेत कर रहे थे। पुलिस ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य उठाने के साथ ही संदिग्धों की धर पकड़ प्रारम्भ कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मृतक किसी के साथ ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में रुद्रपुर बाई पास पर दिखाई दिया है। पुलिस उसके साथ दिखाई दिए व्यक्ति को चिन्हित कर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man working in SIDCUL Industrial Institute was murdered and his body was thrown in Lalpur area near Martyr Memorial murder news Murder of a young man working in SIDCUL Industrial Institute police started tracking the suspects rudrapur news The dead body was thrown in Lalpur area near the martyr memorial udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति […]

Read More