बीच सडक गुंडई दिखाकर फायरिंग के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। ऋषिकेश बीच सडक पर गुंडई दिखाकर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर फरार हुए 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर  गिरफ्तार  किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  शुक्रवार (कल) कोतवाली ऋषिकेश में वादी दीपक जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर गली नंबर 18, वार्ड नंबर 2, ऋषिकेश के द्वारा एक लिखित तहरीर देते हुए बताया कि वह रात्रि में मण्डी से सब्जी खरीदकर अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी चन्द्रभागा पुल के पास खडी एक कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा शीशा खोलकर बाहर की ओर बिना देखे ही थूक दिया जो उनके ऊपर गिरा। उक्त व्यक्ति को टोकने पर उसके द्वारा वादी के साथ गाली-गलौच की गई तथा गाडी मे बैठे अन्य लोगों द्वारा हॉकी, लोहे की रॉड तथा बन्दूक से उसके ऊपर हमला कर दिया तथा जान से मारने की नियत से उसके ऊपर पिस्टल से फायर करते हुए मौके से भाग गए। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को तत्काल घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 535/23 धारा 307 504 आईपीसी अभियोग पंजीकृत करते हुए शहर में आने जाने वाले मार्गों पर गाड़ी के नंबर को फ्लैश करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं वाहन बरामद की हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के पास घटना के संबंध में जानकारी करते हुए, आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर, सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जानकारियां एकत्रित की गयी तो उक्त घटना में सफेद रंग की वाक्सवैगन पोलो कार रजिस्ट्रेशन नंबर AS 01DB 1317 का होना प्रकाश में आया तथा उक्त कार के श्रीनगर गढवाल मार्ग की ओर जाने की जानकारी मिली। जिस पर तत्काल एक टीम को श्रीनगर गढ़वाल मार्ग पर रवाना करते हुए उक्त वाहन सवार चारों व्यक्तियों समरजीत तेवतिया पुत्र सुबोध कुमार तेवतिया निवासी शिवाजीनगर पिलखुवा ढोलना, थाना पिलखुवा, जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष, हिमांशु पुत्र सतीश निवासी ग्राम तुमडैल गिरधरपुर, थाना हापुड़, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष, दिलीप भुरान पुत्र कालूराम भूरान निवासी ग्राम मुंडावर थाना नारायणपुर जिला अलवर,राजस्थान उम्र 23 वर्ष और रियांश ढाका पुत्र भानु प्रताप ढाका निवासी कांता कथूरिया कॉलोनी थाना जय नारायण व्यास कॉलोनी जिला बीकानेर, राजस्थान उम्र 23 वर्ष को तीन धारा टिहरी गढ़वाल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से झगडे में प्रयोग की गई 01 देशी पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस, 02 हॉकी स्टिक, 01 विकेट बरामद किया गया। अभियुक्तो से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्त समरजीत द्वारा बताया गया कि मेरे पास देसी पिस्टल तथा कारतूस थे, जिससे मेरे द्वारा फायरिंग की गई थी। घटना में फायरिंग करने के बाद मैने डर के कारण पिस्टल और कारतूस चंद्रभागा पुल से 200 मीटर आगे एक कूड़ेदान के पास फेंक दिया था, जिसके पश्चात अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त देसी पिस्टल व 03 जिंदा कारतूस को चन्द्रभागा पुल के पास से बरामद किया गया। अभियुक्त समरजीत के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में के आर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, उप निरीक्षक मयंक त्यागी, हेड कांस्टेबल मनोज थपलियाल, कांस्टेबल सौरभ सिंह, विकास कुमार एवं एसओजी देहात टीम के मुकेश त्यागी, प्रभारी निरीक्षक एसओजी देहात, उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, हेड कांस्टेबल कमल जोशी, कांस्टेबल वीरेंद्र गिरी एवं नवनीत कुमार सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Police arrested those accused of firing in the middle of the road showing hooliganism Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More