लंबे समय से फरार चल रहे तीन गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। लंबे समय से फरार चल रहे तीन गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा थाना काठगोदाम में पंजीकृत एफआईआर धारा- 2/3 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 
 
गिरफ्तार अभियुक्तों में विनय दरम्वाल पुत्र कानेन्द्र दरम्वाल निवासी आनन्द पुर हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष, सूरज राणा पुत्र विजय राणा निवासी फूलचौड हल्दूपोखरा रामपुर रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष, जितेश विष्ट उर्फ जीतू पुत्र श्याम सिंह बिष्ट निवासी गुसाईपुरा रामपुर रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 22 वर्ष शामिल हैं। इन्हें निगल्टिया की प्लास्टिक फैक्ट्री हल्दुपोखरा नायक हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया।
 
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल दीगम्बर सनवाल, कांस्टेबल तारा, कांस्टेबल जगदीश भण्डारी शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested three gangsters who were absconding for a long time uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More