गौला पार्किंग में जुआं खेलते तीन लोगों को नकदी एवं ताश के पत्तो के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद में सट्टे जुए के अवैध कारोबार की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कढ़े निर्देश दिए गए हैं। जिस आदेश के क्रम में भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में बीती रात में नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में देखरेख व शांति व्यवस्था के दौरान 03 अभियुक्तों को सार्वजनिक स्थान में जुआ खेलते हुए ताश के 52 पत्ते व कुल नकदी ₹2780 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिगत रात्री शांति व्यवस्था हेतु गश्त कर रही पुलिस टीम को कुछ लोग बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत गौला पार्किंग में हसीन की झोपडी के पीछे गाडियो की आड में कुछ लोग जुआं खेलते दिखे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अजहर अली पुत्र अन्सार अली निवासी बड़ी मस्जिद के पास इन्द्रानगर वार्ड न०-33 थाना-बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष, भय्ये खान पुत्र शाकिर खान निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास वार्ड न0-26 थाना वनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 43 वर्ष, एवं इस्तेखार सैफी पुत्र सत्तार हुसैन सैफी निवासी इन्द्रानगर ख्वाजा कालोनी वार्ड नं0 33 थाना वनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 42 वर्ष है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested three people gambling in Gaula parking lot with cash and playing cards Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More
उत्तराखण्ड

घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More