पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें करी बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने शहर मेंलगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

कोतवाली हल्द्वानी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने घटनास्थलों के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इस प्रयास के बाद टीम ने मुक्त विश्वविद्यालय के पास जीतपुर नेगी के जंगलों से तीनो चोरों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। पुलिस अब उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष राम उर्फ कांचा (21वर्ष), हिमांशु सम्मल (20 वर्ष), मो० हसन (30 वर्ष) के रूप में की गई है। पूछताछ में आशीष और हिमांशु ने स्वीकार किया कि तीनो ने मिलकर बेस अस्पताल हल्द्वानी की पार्किंग से दो बाइकें और एक बाइक नानक स्वीट्स के पास से चुराई थी। इन मोटरसाइकिलों में से एक बाइक ₹4000 में किच्छा निवासी मो० हसन को बेची गई थी, जबकि शेष दो बाइकें जंगल में छुपा दी गई थीं। 

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

 

आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अनिल कुमार (चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव), उप निरीक्षक सिमरन (चौकी राजपुरा), उप निरीक्षक मनमोहन सिंह रौतेला (चौकी मेडिकल), कांस्टेबल संतोष विष्ट, अनिल गिरी और दिनेश नगरकोटी ने विशेष भूमिका निभाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पूरी टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Police arrested three clever thieves Police arrested three clever thieves and recovered three stolen motorcycles from their possession recovered three stolen motorcycles from the accused uttarakhand news आरोपियों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें करी बरामद उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More