बजरंग मोटर्स में चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विगत दिनों ट्रान्सपोर्ट नगर क्षेत्र के शोरूम में लाखों की चोरी का एसएसपी ने खुलासा किया है। चोरी में दो चोरी को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी का सामान बरामद बरामद किया है।

संजय अग्रवाल पुत्र स्व चंदा राम बजरंग मोटर्स रामपुर रोड ने तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा बजरंग मोटर्स शोरूम में घुसकर आफिस का दरवाजा तोड़कर तिजोरी चोरी कर ली गयी है। जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। चोरों की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी, संदिग्धों से पूछताछ व क्षेत्र में मुखबिरो से पूछताछ की। करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से फीड लेकर संदिग्धों की तलाश करने के लिए 15 से अधिक टोलों में चैकिंग की गयी।मध्यप्रदेश के इन्दौर जिले के थाना तेजाजीनगर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की धनराशि भी बरामद कर ली गयी। पूछताछ में किराये का वाहन मारूती संख्या- MP09ZV6880 को भी मौके से पुलिस ने कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

आरोपियों ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं तथा इनके द्वारा प्राईवेट कार को प्रतिदिन 3000 की दर से किराये में लिया गया तथा उससे हल्द्वानी पहुंचकर शोरूमों की रैकी गयी। जिसके बाद मौका पाकर रामपुर रोड स्थित महिन्द्रा के शोरूम में रात के समय घुसकर वहां रखी तिजोरी उठाकर गाडी में डालकर ले गये व बेलबाबा से आगे टांडा जंगल पर इनके द्वारा तिजोरी को लोहे के घन से तोड़ा गया और उसमें रखी लाखो की नगदी लेकर फरार हो गये। जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। चोरी में शामिल राहुल मोहिते पुत्र कमल मोहिते नि मरीमाता मोरोद थाना तेजाजीनगर, इन्दौर मध्यप्रदेश और करम चौहान पुत्र सीताराम शामिल है। जबकि विजय उर्फ काना और शिवा चौहान फरार चल रहे है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested two accused of theft Police arrested two accused of theft in Bajrang Motors Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More