निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर मदिरा विक्रय करने पर सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के आदेश 

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। जनपद के सभी मदिरा फुटकर अनुज्ञापी निर्धारित अंकित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करें, निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर मदिरा अथवा बीयर के विक्रय करने पर सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

जिला आबकारी अधिकारी ने जनपद की जनता से अपील की है कि जिन दुकानदारों के द्वारा मदिरा में अंकित मूल्य से अधिक धनराशि ली जा रही है तत्काल सूचना दें ताकि सम्बन्धित अनुज्ञापी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा सके।जिला आबकारी अधिकारी एन आर जोशी ने लोगों की शिकायत मिलने पर बताया कि कुछ मदिरा अनुज्ञापियों द्वारा मदिरा की बोतलों में अंकित मूल्य से अधिक धनराशि ली जा रही है। उन्होंने जनपद के समस्त मदिरा दुकानदार स्वामियों से कहा कि अंकित मूल्य से अधिक धनराशि लेने पर सम्बन्धित मदिरा दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही जायेगी। उन्होेने जनपद के सभी मदिरा अनुज्ञापियों को निर्देश दिये हैं कि सभी मदिरा दुकानदार एमआरपी मूल्य की सूची पठनीय स्थान पर दुकान के बाहर लगायेंगे तथा ग्राहक स्वैप मशीन चालू हालत में रखेंगे एवं ग्राहक द्वारा बिल मांगे जाने पर तत्काल बिल उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने सभी मदिरा दुकान अनुज्ञापियों को दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा चालू हालत रखने के निर्देश दिये उन्होंने कहा सीसीटीवी कैमरा बन्द पाये जाने पर सम्बन्धित दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने आम जनता से अपील की है कि मदिरा में अंकित मूल्य से अधिक धनराशि लेने पर जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल मो-9412496113/ 6397066675, आबकारी निरीक्षक नैनीताल मो-9412413645, हल्द्वानी 8126915747 तथा आबकारी निरीक्षक रामनगर 9557008141 पर सूचना दे सकते हैं। जोशी ने जनपद के समस्त आबकारी निरीक्षकों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर ओवर रेट मदिरा देने वाले दुकानदारों एवं बारां के खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर सूचना देना सुनिश्चित करें ताकि ओवर रेट में मदिरा देने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Orders for strict action against the shopkeepers concerned for selling liquor at rates higher than the prescribed price selling liquor at rates higher than the prescribed price Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की […]

Read More