नैनीताल पुलिस ने चार अंतर्राज्यीय जेबकतरों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता 
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने शहर में लोगों की जेब से पर्स उड़ाने वाले चार अंतर्राज्यीय शातिर जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। बीते दिवस शहर के आदर्शनगर तल्ली बमौरी निवासी मुकेश कुमार सक्सेना की जेब पर पॉकेट मार ने कालू सिद्ध बाबा के मंदिर के पास हाथ साफ कर दिया था। वहीं पुलिस ने तुरंत जांच करते हुए एफटीआई बाईपास के पास से 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन चोरों के पास से पुलिस को चोरी किए गए पर्स में रखी 8000 की रकम सहित आधार कार्ड, पैन कार्ड बरामद हुआ।
पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वह पूर्व में मेरठ, मुज्जफरनगर के आस- पास बसों में व भीड-भाड़ वाले स्थानों पर पॉकेटमारी की घटनाओं को अन्जाम देते आए हैं। लेकिन वहां जब पुलिस को इनके कारनामों का पता चल गया तो इन्होंने उत्तराखंड को अपना नया धंधे का अड्डा बना लिया। इन्होंने बताया कि ये घटना को अंजाम देने से पहले रुद्रपुर आदि क्षेत्र में रुकते हैं और फिर वहां से पहाड़ को आने वाली बसों में यात्री बनकर अलग-अलग सीटों पर बैठ जाते हैं। इसके बाद बस में किसी यात्री को चिन्हित कर लेते हैं। जैसे वह यात्री बस से उतरने लगता है तो चारों अभियुक्त उसके आगे पीछे खड़े होकर उसको उलझा देते हैं। इस दौरान गिरोह का मुखिया अरशद पुत्र जमील अहमद यात्री की जेब से पर्स पार कर लेता है। उसके बाद इन पैसों को आपस में बांट लेते हैं और गिरोह के आने-जाने के खर्चा अरशद द्वारा ही उठाया जाता है। इन लोगों ने कबूला कि अक्सर लोग जेब काटे जाने की शिकायत पुलिस में नहीं करते, इसी वजह से इन लोगों के बारे में पुलिस को पता नहीं चलता और इनका काम आसान हो जाता है। बताते चलें कि
इनमें से तीन आरोपी अरशद पुत्र जमील, शकील पुत्र रहीस और अरशद पुत्र बाबू मेरठ के रहने वाले हैं जबकि फैजल पुत्र मुन्ना मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
अभियुक्त गणों का विवरण व बरामद राशि
1- अरशद पुत्र जमील अहमद के कब्जे से मुकदमा वादी का पर्स, 4000/- रुपये व आधार कार्ड आदि
2- फैजल अहमद पुत्र मुन्ना के कब्जे से 1500/- रुपये
3- अरशद पुत्र बाबू के कब्जे से 1500/- रुपये
4- शकील पुत्र रहीस अहमद के कब्जे से 1000/- रुपये
इस दौरान अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरिक्षक दिनेश जोशी चौकी प्रभारी मंगलपडाव, उप निरिक्षक विजय पाल, कांस्टेबल भूपाल सिंह, कांस्टेबल संतोष चौकी मंगल पडाव सम्मिलित रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Haldwani Police interstate pickpockets Nainital police arrested four interstate pickpockets Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More