हलद्वानी। राजेंद्र नगर (वार्ड- 12) राजपुरा स्थित चामुंडा मंदिर जन मिलन केंद्र में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने “मां चामुण्डा मानव विकास सेवा समिति” द्वारा “स्व. बालकिशन देवकी देवी चैरिटेबल ब्लड बैंक, हल्द्वानी” के विशेष सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का रीबन काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में खून की डिमांड काफी ज्यादा रहती है। ऐसे समय में रक्तदान शिविर का आयोजन बहुत ही नेक कार्य है। रक्तदान शिविर मे अपना अमूल्य सहयोग देने के लिये विधायक सुमित हृदयेश ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुवे आयोजक मंडल मां चामुण्डा मानव विकास सेवा समिति परिवार को सफल शिविर के लिये बधाई प्रेषित की।
रक्तदान शिविर प्रातः 11:30 बजे से शुरू होकर अपराह्न 2:30 बजे तक चला और इस दौरान 25 लोगो ने रक्तदान किया। सिविर में समिति अध्यक्ष विक्रम रंधावा, मलय बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट रज्जी, योगेश जोशी, सुमित कुमार, नेहा, त्रिलोक बनोली, अविनाश रंधावा, हरकेश सिंह, राजो टंडन, शशि आर्या, विरमा चौहान, बेनेट चरण, मनीष चौहान, प्रियांशु आर्य, श्याम बाबू आदि लोग उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर क्षेत्र में देर रात दोस्त के कार्यालय में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद दोस्त ही घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगाड के पास रविवार (आज) राजस्थान के यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवल्स अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।दुर्घटना मेंकुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सभी यात्रियों के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर जट्ट गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण और हत्या की आशंका का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने अपने पति धनेश्वर उर्फ तोता और उसके दोस्त आशीष उर्फ घोल्ला पर बेटी को जबरन घर से ले […]