देहरादून। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ में देहरादून पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। ये बदमाश 11 मार्च को रायपुर थाना क्षेत्र के जन सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च को रायपुर क्षेत्र के जैन प्लाट स्थित जन सेवा केंद्र में तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो लाख रुपये लूटे थे। इसके बाद बदमाश स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट की वारदात के बाद से बदमाशों की तलाश तेज कर दी थी। रविवार देर रात दून पुलिस रानीपोखरी थाना क्षेत्र में
चेकिंग कर रही थी, तभी चेकिंग बैरियर को देखकर बदमाशों ने स्कूटी रोकने के बजाय जंगल की ओर भागना शुरू किया। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर और हाथ में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश पुलिस के हाथों गिरफ्तार हो गया। घायल बदमाश को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से चोरी की मोटरसाइकिल, एक देसी तमंचा, 4 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश की पहचान थाना चांदपुर, जिला बिजनौर के साहिल के रूप में हुई है, जिन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा घायल बदमाश से पूछताछ की जा रही है और तीसरे बदमाश की तलाश जारी है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था, जिसके बाद यह बड़ी सफलता मिली। पुलिस इस मामले में पूरी तरह से कार्रवाई करने और तीसरे बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]