बरेली से भारी मात्रा में स्मैक ला रहें दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में देर रात लालकुंआ क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर पर मोटर साईकिल अपाची न0 UP25AX 9389 को रोकते हुए उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 172.11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नसीम पुत्र लयीक अहमद निवासी मौहल्ला अंसारी वार्ड न-14, थाना फतैहगंज जिला बरेली यूपी और अभय शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी सिटी सब्जी मंडी थाना बिहारीपुर पुलिस चौकी जिला बरेली यूपी बताया। यह दोनों स्मैक को बरेली से तस्लीम नाम के व्यक्ति से लाकर लालकुंआ समेत अन्य मैदानी व पहाडी क्षेत्रों में तस्कारी के लिये लाये थे। जिन्हें पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसएसपी पंकज भटट ने पुलिस टीम के उत्साह वर्धन के लिए 5,000 रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested two smugglers Police arrested two smugglers bringing huge quantity of smack from Bareilly Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More