12 लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को किया पुलिस ने गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कालाढूंगी के बाद मुखानी पुलिस ने भी एसओजी की संयुक्त टीम के साथ 12 लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में कई राज खोले है। जांच में पता लगा कि हल्द्वानी में स्मैक तस्करी के तार रूद्रपुर गुड्डू भाई बिरयानी वाले से जुड़े है। पुलिस अब रूद्रुपर बिरयानी वाले गुड्डू भाई की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है। 

बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन मे स्मैक तस्करी का खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर 12 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद की गई। बताया जा रहा कि संयुक्त टीम ने मंगलवार रात अंबिका धर्मकांटा वाली गली गैस गोदाम रोड पर गश्त पर थी। धर्मकांटा वाली गली के पास कुछ लोग खड़े थे। सब तो फरार हो गए, लेकिन बैग के साथ खड़ा कैलाश शर्मा उर्फ चीमा निवासी अंबिका धर्मकांटा वाली गली मोतीनगर गैस गोदाम रोड मुखानी को हिरासत में लिया गया। जिसके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिसिया पूछताछ में तस्कर कैलाश ने बताया कि वह स्मैक बनभूलपुरा निवासी मुख्य सप्लायर आनन्द चन्द्रा पुत्र राधे लाल से खरीदकर लाया था। जिसके बाद टीम ने घटना की सूचना सीओ सिटी को दी। आनन-पफानन में मुख्य सप्लायर को दबोचने के लिए जाल बिछाया गया और टीम ने सत्यनारायण गली में दबिश देकर आनंद चंद्रा को 12.20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया गया। इस मुख्य सप्लायर ने जो राज खोले, उससे एक बड़ी चेन का खुलासा हुआ। पकड़े गए तस्कर आनंद ने बताया कि वह स्मैक रूद्रपुर स्थित आवास विकास निवासी गुड्डू भाई बिरयानी वाले से खरीदकर लाता है और हल्द्वानी के साथ पहाड़ी क्षेंत्रों में अपने साथियों के माध्यम से डिलीवरी करने का काम करता है। बताया जा रहा कि आनंद चंद्रा पर मुखानी में दो मामले पहले ही दर्ज हैं और वह वांछित भी चल रहा था। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

एसएसपी पंकज भट्ट ने गुडवर्क करने वाली टीम को 5 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। टीम में मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति, हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, हैड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, सोबन सिंह, नारायण, कांस्टेबल अशोक रावत, दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप ओली, अनिल गिरी, गोविन्द जीना आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police arrested two smugglers Police arrested two smugglers with smack worth 12 lakhs The smack smuggler Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More