रिहायशी क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत चार दलालों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून के एक रिहायशी क्षेत्र के फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मौके से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया गया है। इन महिलाओं को विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से बुक कर लोगों के पास भेजा जाता था। कुछ लोग यहां फ्लैट पर भी आते-जाते रहते थे। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एएचटीयू यूनिट के प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी को सत्य विहार कॉलोनी वसंत विहार से सूचना मिली थी कि एक फ्लैट में कुछ संदिग्ध गतिविधियां होने के साथ ही लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद जब पुलिस वहा पहुंची तो देखा कि कुछ युवक मोबाइल फोन से देह व्यापार संबंधी बात कर रहे थे। उनके फोन को कब्जे में लेकर चैट देखी गई तो इसका प्रमाण भी मिल गया। यहां दो युवतियां मिली, जिन्हें महिला पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पूछताछ में उन्होंने बताया कि विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर शहर के अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता था। ये लोग स्पा सेंटर और होटल में भी लड़कियों को भेजते थे। मौके से पुलिस ने देह व्यापार चलाने के आरोप में राजू निवासी बल्लभगढ़, विजयपार्क, राहुल पाटिल निवासी कांवली रोड, मोनिश निवासी मेरठ चुंगी और रानी गुप्ता निवासी मंगलोलपुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Police busted prostitution going on in residential area and arrested four pimps including a woman Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More