बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर पुलिस ने म‌कान स्वाामियों के किए चालान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सत्यापन अभियान के तहत पुलिस ने मकानों में बिना सत्यापन के किराएदार रखने पर पर म‌कानस्वाामियों के चालान किए है।

एसएसपी पंकज भट्ट, ने अपराधों पर अंकुश लगाने एवं सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद नैनीताल स्तर पर  सत्यापन अभियान लगातार चलाने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृत्व में  चौकी प्रभारी दमुआ ढुंगा उप निरीक्षक महेंद्र राज सिंह द्वारा  दमुआढुंगा क्षेत्र में सघन किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया गया।  इस दौरान अधिक से अधिक लोगों को पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान अपने निवास स्थानों में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 9 मकान स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10,000- 10,000 रुपए के कुल 90,000 रुपये कोर्ट के चालान किए गए। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी से अपील की गई कि कोई भी बिना सत्यापन के अपने यहां किराएदार न रखें। सत्यापन हेतु उत्तराखंड पुलिस ऐप में आनलाइन के माध्यम से भी सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र राज सिंह, कांस्टेबल भुवन चंद्र, बसंत कुमार, प्रेम कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Police challans landlords for keeping tenants without verification Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More