स्पा सेंटरों से होटलों तक पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक पुलिस कर्मियों की 15 से ज्यादा ठिकानों पर सघन चेकिंग 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी।जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने और नाबालिगों व आमजन की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने स्पा सेंटर, होटल, गेस्ट हाउस समेत अन्य संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।अभियान में 50से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने 15 से अधिक ठिकानों की जांच की और 14 से अधिक संदिग्ध महिला-पुरुषों को पूछताछ व सत्यापन के लिए रोका।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ के साथ उनके पहचान संबंधी दस्तावेज और उपलब्ध रिकॉर्ड की जांच की। वहीं होटल, गेस्ट हाउस और स्पा सेंटर संचालकों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि उनके परिसरों में नाबालिगों के शोषण, मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार या किसी अन्य अवैध गतिविधि को किसी भी स्थिति में संचालित अथवा संरक्षण न दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक आयोजित 

पुलिस ने संचालकों को प्रत्येक ग्राहक व आगंतुक का नियमानुसार पहचान-पत्र सत्यापित करने तथा रजिस्टर और डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की हिदायत दी। इसके अलावा लाइसेंस, अनुमति और अन्य जरूरी दस्तावेजों को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया ताबड़तोड़ वार  

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि चेकिंग के दौरान रिकॉर्ड, पहचान सत्यापन, लाइसेंस या अन्य जरूरी दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर संबंधित संचालक या कर्मचारी के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, यदि किसी अवैध गतिविधि में संचालक या कर्मचारी की मिलीभगत, संरक्षण अथवा जानबूझकर जानकारी छिपाने की पुष्टि होती है तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्व. गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया भावपूर्ण स्मरण, कहा कांग्रेस के समर्पित सिपाही थे  

पुलिस ने संदिग्ध स्पा सेंटर, होटल और गेस्ट हाउस को चिन्हित कर उनकी निगरानी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक और आमजन की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी अचानक और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 15 से ज्यादा ठिकानों पर पुलिस की सघन चैकिंग 50 से अधिक पुलिसकर्मी Devbhoomi News Haldwani News: Intensive checks at spa centers and hotels; over 50 police personnel involved; intensive police inspections conducted at more than 15 locations Hindi News News from the hills News From the Pahad Police crack down on spa centers and hotels; over 50 police personnel conduct intensive checks at more than 15 locations uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज स्पा सेंटर एवं होटलों में सघन चेकिंग हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया ताबड़तोड़ वार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। यहां बालाजी मंदिर के पास गुरुवार (आज) सुबह करीब चार बजे कार सवार युवक पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में टेड़ारोड लखनपुर निवासी गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार काशीपुर के […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुहंबोले जीजा ने शक के चलते कर दी साले की हत्या

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर में आधी रात के बाद रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। घर के बरामदे में सो रहे 29 वर्षीय अमन ठाकुर की कथित तौर पर उसके मुंहबोले जीजा ने हत्या कर दी। वारदात के […]

Read More
उत्तराखण्ड

टूटती छत के बीच नहीं टूटी बच्चों की पढ़ाई : शैमफोर्ड स्कूल के प्रबंधक अधिवक्ता दया सागर बिष्ट ने बढ़ाया मदद का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। जयपुर बीसा प्राथमिक विद्यालय के भवन में जलभराव एवं भवन के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण की आवश्यकता के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट ने मानवीय संवेदना और […]

Read More