पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। देहरादून पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर का मालिक फरार हो गया है। पुलिस ने तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू किया। पैसों का लालच देकर इन महिलाओं को देह व्यापार में धकेला था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि सभ्य समाज के बीच इस प्रकार की अमर्यादित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोग सलाखों के पीछे भेजे जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को नगर क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य किये जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा तत्काल AHTU टीम को उक्त स्थानों की आकस्मिक चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने निर्देश दिए गए। उक्त आदेशों के क्रम में 20 सितंबर की शाम AHTU देहरादून की टीम द्वारा चकराता रोड़ स्थित स्पा सेंटरो की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान टीम को बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरुष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले, साथ ही तीन अन्य महिलाये भी उक्त स्पा सेंटर में मौजूद मिली, स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़े प्राप्त हुई।जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। तीन पीड़ित महिलाओ को रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में जानकारी प्रकाश में आई कि उक्त स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर अपने स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है, इस काम के लिए उसके द्वारा एक महिला मैनेजर इरम को रखा गया था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी तथा ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1000 रुपया लेती थे, इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था तथा ग्राहकों से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2000 से 4000 रुपये तक लिए जाते थे। उक्त सारा लेन देन का काम मैनेजर इरम द्वारा देखा जाता था। पुलिस ने इरम उर्फ आंचल पुत्री शमशुद्दीन निवासी गांधी रोड देहरादून उम्र 26 वर्ष, मो0 अमीर पुत्र अब्दुल निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग तहसील देहरादून उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया। मनोज कुमार पुत्र जगमल निवासी सोरणा जिला सहारनपुर फरार है। पुलिस ने 41500 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस टीम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून में उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी (प्रभारीAHTU), हेड कांस्टेबल नरेंद्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, महिला कांस्टेबल रैना रावत, उपनिरीक्षक शेंकी कुमार, चौकी इंचार्ज बिंदाल मय टीम शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news police arrested female manager of spa center and a man Police exposed immoral prostitution under the guise of spa center Police exposed immoral prostitution under the guise of spa center and arrested female manager of spa center and a man Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More