नैनीताल। पायलट बाबा की संपत्ति को हड़पने के आरोप में तल्लीताल पुलिस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और बिहार प्रदेशों के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पायलट बाबा के शिष्य स्वामी मंगल गिरि की शिकायत के बाद कोर्ट के आदेश पर की गई है।
स्वामी मंगल गिरि ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि 20 अगस्त 2024 को पायलट बाबा की महासमाधि के बाद कुछ लोग महायोग फाउंडेशन की संपत्ति को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने नैनीताल और दिल्ली के कुछ व्यक्तियों पर साजिश के तहत महायोगी पायलट बाबा कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड रिसर्च, गेठिया की मान्यता प्राप्ति के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने, बैंकों में खाते खुलवाने और बाबा की संपत्ति को छल-कपट से हड़पने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया कि इन लोगों ने पायलट बाबा की फर्जी वसीयत तैयार की और सरकारी संस्थाओं के साथ भी धोखाधड़ी की। स्वामी मंगल गिरि ने यह आशंका भी जताई कि उक्त लोगों ने बाबा की बीमारी काफायदा उठाकर इलाज मेंलापरवाही बरती और उन्हें मारने की साजिश रची। सीजेएम कोर्ट ने मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि दिल्ली निवासी चंद्रकला पांडे, चेतना, मुकेश सिंह, जेबी शेरावत, अजय कुमार सिंह निवासी,बिहार निवासी अमर अनिल सिंह और एमपी निवासी जय प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]