विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच फिर से विवाद पर दोनों के कैंप आवास पर पुलिस फोर्स तैनात 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
रुड़की। गाड़ी में साइड लगने को लेकर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच फिर से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान काफिले में शामिल कुछ वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए हैं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर पत्थर से जानलेवा हमला किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही मंगलौर कोतवाली इंस्पेक्टर, सीओ मंगलौर समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पहुंची और मामले की छानबीन शुरु कर दी है। घटना के बाद फिर से दोनों के कैंप आवास पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
 
शुक्रवार दोपहर तीन बजे के आसपास खानपुर विधायक उमेश कुमार अपने काफिले के साथ लक्सर क्षेत्र से होते हुए रुड़की जा रहे थे। जबकि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी अपने काफिले के साथ लक्सर की तरफ से लंढौरा की तरफ को आ रहे थे। लंढौरा के पुरानी पुलिस चौकी के पास दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विधायक उमेश कुमार का कहना है कि पीछे से कुछ गाड़ियां तेजी से ओवरटेक करते हुए आगे निकल रहीं थी।इस दौरान अचानक सामने से एक डंपर आ गया। जिसके चलते गाड़ियां अनियंत्रित हो गई। इस बीच पीछे से आई गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद बदतमीजी की गई। सड़क पर चलते हुए इस तरह की बदतमीजी करने का क्या मतलब हुआ। मैं तंग आ चुका हूं। एक व्यक्ति यह नहीं समझ रहा है कि दो जन प्रतिनिधियों की लड़ाई में क्षेत्र में अराजकता फैल रही है। देश में आपातकाल जैसी स्थिति है। ऐसे में इस तरह की हरकत करना मेरी समझ से परे है। वापस जेल भेजते हुए इसकी जांच होनी चाहिए। उधर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने मंगलौर कोतवाली में
विधायक उमेश के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति का एक आपराधिक गुंडों जैसा आचरण करना शोभा नहीं देता है। वह समाज में रहकर शांति प्रिय तरीके से विकास कार्य कर रहे है, उमेश को यह बात हजम नहीं हो रहीं है। जान के खतरे का आरोप लगाते हुए कहाकि उमेश ने अपने काफिले में कई गाड़ियों में अवैध रूप से पुलिस लिखाया हुआ है। उनकी पिछली गाड़ी में टक्कर मारने के बाद सभी ने जान से मारने की नीयत से डंडे से प्रहार किया और पत्थर भी मारे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dispute between MLA Umesh Kumar and former MLA Kunwar Pranav Singh Champion again police force deployed at the camp residence of both Roorkee News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More