देहरादून से गुमशुदा युवती को पुलिस ने गुड़गांव से किया सकुशल बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

 

देहरादून बृजलोक कालोनी देहरादून से गुमशुदा युवती को पुलिस ने गुड़गांव, हरियाणा से सकुशल बरामद कर  परिजनों के सुपुर्द किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनांक 13 फरवरी को वादी निवासी चमोली द्वारा थाना डालनवाला पर आकर सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री जो बृजलोक कालोनी, देहरादून स्थित अपने मामा के घर पर रहती थी, दिनांक 12 फरवरी को घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, जो अभी तक वापस नहीं आयी है तथा उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जिस पर तत्काल थाना डालनवाला पर गुमशुदगी सं0- 05/2025 पंजीकृत करते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर युवती की गुमशुदगी के सम्बन्ध में जिला नियन्त्रण कक्ष देहरादून के माध्यम से प्रचार-प्रसार कियागया। साथ ही कोतवाली डालनवाला स्तर पर युवती की तलाश हेतु एक टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा उक्त गुमशुदा युवती कीतलाश हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखते हुए निकटतम रेलवेस्टेशन, बस अड्डों पर तलाश किया गया। साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी युवती के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तो युवती के गुडगांव में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा युवती के परिजनों को साथ ले जाकर गुड़गांव से युवती को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ पर उक्त युवती द्वारा बताया गया कि अपने मां-बाप से किसी बात पर नाराज होकर किसी को भी बिना बताये गुड़गांव नौकरी करने की इच्छा से चली गयी थी। उक्त युवती की काउंसिलिंग के पश्चात सकुशल उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

 

युवती की बरामदगी में पुलिस टीम में उप निरीक्षक कीर्ति लाल एवं कांस्टेबल अनिल कुमार सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Missing girl from Dehradun police recovered her safe from Gurgaon police recovered her safely from Gurgaon uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More