देर रात सेल्फी लेने के दौरान नैनी झील में गिरी महिला की पुलिस ने बचाई जान 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां मल्लीताल बोट स्टैंड के पास देर रात सेल्फी लेने के दौरान झील में गिर गईं महिला की जान बचाकर  पुलिस ने एक अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास रात के 11:15 बजे सेल्फी लेने के दौरान रैलिंग से पैर फिसलने के कारण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी एक महिला झील में गिर गईं। इसी दौरान वहां पिकेटड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार और आईआरबी कांस्टेबल मनोहर सिंह के साथ ही चीता मोबाइल की टीम ने तत्काल स्थिति का मूल्यांकन कर स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को झील से बाहर निकालते हुए सकुशल बचाते हुए तुरंत बीडी पांडे चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

इस घटना में स्थानीय पुलिसकर्मियों और नाविकों ने मानवता और कर्तव्य के प्रति अपनी निष्ठा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। इस कठिन समय में उनकी तत्परता और साहस ने एक कीमती जीवन को बचा लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Late night while taking selfie nainital news police saved her life uttarakhand news woman fell in Naini lake

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More